26.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : सास की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई फांसी

जौनपुर : सास की डांट से क्षुब्ध विवाहिता ने लगाई फांसी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पास-पड़ोस के लोगों के अनुसार सास की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन जुटी है। 
बाजार निवासी रवि गुप्त की 25 वर्षीय पत्नी कंचन अपने ढाई वर्ष के इकलौते पुत्र की किसी बात पर पिटाई कर रही थी। सास साधना ने इसी पर नाराज होकर कंचन को डांट-फटकार लगा दी। इसी बात से क्षुब्ध कंचन ने दूसरे तल पर स्थित अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन आशंकित हो गए। ऊपर जाकर आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
किसी तरह से खिड़की से झांका तो घर में कोहराम मच गया। कमरे में पंखे से फंदे के सहारे कंचन का शव लटका दिखा। केशवपुर गांव निवासी हरी पाल गुप्त की पुत्री कंचन की शादी 28 फरवरी 2017 को हुई थी। ससुरालीजन ने घटना की सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। सीओ चोब सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, चौकी इंचार्ज घनश्यामपुर ईश्वरचंद तिवारी सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मृतका के मायके से उसके भाई समेत अन्य लोग भी आ गए। मृतका का पति रवि गुप्त निजी पिकअप चलाता है। फिलहाल मायके वालों ने ससुरालीजन के विरुद्ध किसी तरह का आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37019811
Total Visitors
210
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This