18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

जौनपुर : सीएमओ ने किया पीएचसी सोंधी का औचक निरीक्षण

जौनपुर : सीएमओ ने किया पीएचसी सोंधी का औचक निरीक्षण

# स्वास्थ्य सुविधा सुलभता के लिए सीएमओ ने दिया हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश

# महिला चिकित्सक को सप्ताह में 3 दिन सीएचसी मेहरावां पर बैठने का निर्देश 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी पर उनके आते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांंच के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर संतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा सुलभता के लिए पीएचसी पर हेल्प डेस्क बनाने के लिए निर्देश दिया। पीएचसी पर सीएमओ लगभग पौन घण्टा रहे। इस दौरान साफ सफाई की बारीकी से जांच की। अस्पताल के अभिलेखों और दवाओं के रखरखाव व स्टॉक चेक किया। उपस्थित पंजिका की जांच में सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित मिले। कलर छोड़ रही भवनों की दीवारें की रंगाई पोताई कराने को कहा।
सीएमओ ने महिला चिकित्सक डॉ फिरदौस को सप्ताह में तीन दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावां में मरीजों को देखने के लिए निर्देश दिया। टीकाकरण के बारे में पूछे जाने पर प्रभारी पीएचसी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि गांव गांव में स्वास्थ्य टीमें कैम्प कर रही हैंं। लेकिन टीका लगवाने में ग्रामीण रुचि नहीं ले रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग बहुत कम संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं। सीएमओ ने गांवों में धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर उनमें जागरूकता लाने की बात कही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This