27.8 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : सीडीएस विपिन रावत को एनसीसी कैडेटों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर : सीडीएस विपिन रावत को एनसीसी कैडेटों ने दी श्रद्धांजलि

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में बुधवार को भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों की मौत पर समूचा देश शोक में डूबा हुआ है। जगह- जगह शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। शोक संवेदना व्यक्त करने की कड़ी में शुक्रवार की सुबह क्षेत्र स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में एनसीसी कैडेटों द्वारा बटालियन के निर्देशन में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
एनसीसी यूपी 98 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद कन्याल के निर्देशानुसार उक्त कॉलेज प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने सीडीएस विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट राजेश यादव सेकेंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, हवलदार प्रशांत पांडे, धुरबा भुजल ने जनरल विपिन रावत के चित्रों पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने भारतीय सेना के सर्वोच्च पद से सुशोभित होने वाले प्रथम सीरियस जनरल विपिन रावत के बारे में कैडेटों को जानकारी देते हुए उनकी उपलब्धियां बताई। उन्होंने बताया कि उनकी दक्षता आतंकवादियों से लड़ना एवं हिमालय की ऊंची चोटियों पर अपने नेतृत्व में कई बार दुश्मनों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया। उनके लिए सर्जिल स्ट्राइक जैसे तमाम अनगिनत उपलब्धि आम बात थी। इस दौरान सभी कैडेटों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, श्रीमति रेखा यादव, मेवालाल यादव, मनोज सिंह व अनुराग सिंह उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37005758
Total Visitors
375
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This