25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : सुधाकर सिंह चुने गए अध्यक्ष निशाकांत यादव को मंत्री की जिम्मेदारी

जौनपुर : सुधाकर सिंह चुने गए अध्यक्ष निशाकांत यादव को मंत्री की जिम्मेदारी

# उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई सुइथाकलां का चुनाव सम्पन्न

सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                 जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मड़ियाहूं विशाल सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह व जिला प्रचार मंत्री पारस नाथ यादव की देख-रेख में ब्लाक इकाई सुइथाकलां का चुनाव ब्लाक संसाधन केंद्र सुइथाकलां में सम्पन्न हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से सुधाकर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि डॉ निशाकांत यादव को मंत्री पद के लिए चुना गया।इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर अजय कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह, महिला उपाध्यक्ष रीता रजक, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार व मीडिया प्रभारी पद पर त्रिवेणी प्रसाद बिंद सहित कार्यसमिति के सभी 22 पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।

ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह ब्लाक के सम्मानित शिक्षकों का विश्वास व स्नेह है जिसके परिणाम स्वरूप मुझे ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व मिला है। मैं पूरी कार्यसमिति की तरफ से सभी शिक्षकों को आश्वस्त करता हूं आपके मान सम्मान की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष अमित सिंह नवनिर्वाचित कार्यसमिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपदीय इकाई को पूर्ण विश्वास है कि सुइथाकला कार्यसमिति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।
इससे पहले संगठन मंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यसमिति को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह व संचालन पारसनाथ यादव ने किया।इस अवसर पर संजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राधेश्याम, अजय मिश्र, हरेंद्र गौतम, राय साहब सिंह, अरविंद यादव, रविन्द्र भास्कर, गिरीश यादव, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36796526
Total Visitors
557
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This