36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : सेंट जोसेफ विद्यालय के हर्ष ने इण्टरमीडिएट में किया टॉप

जौनपुर : सेंट जोसेफ विद्यालय के हर्ष ने इण्टरमीडिएट में किया टॉप

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                नगर के शाहगंज बाईपास मार्ग पर स्थित जिलें का प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जोसेफ के विद्यार्थी हर्ष मोदनवाल ने इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 93.2 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं इसी विद्यालय की निष्ठा मौर्या ने 92.6 फीसदी तथा शिवम मौर्या ने 91.2 फीसदी अंक लाकर क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के 13 बच्चों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। मैं सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। विद्यालय के चेयरमैन नोमान खान ने भी सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

मुफ्तीगंज कस्बा निवासी शिक्षक व समाजसेवी हरिओम सहाय के पुत्र हर्ष मोदनवाल की उपलब्धि पर श्रीकांत मिश्रा, डॉ अरविन्द सिंह, उमाशंकर, प्रशांत सिंह, विवेक सिंह, डॉ विरेन्द्र, अशोक पीटी, प्रवीण सिंह, आशीष सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राजेश यादव, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ सौरभ बंधू, डॉ विशेष राय, अशोक अग्रहरि, हनुमान प्रसाद, शिव नारायण पाठक, संतोष जायसवाल, विरेन्द्र गुप्ता, श्यामजी गुप्ता एंव रवि शंकर समेत तमाम लोगों ने शुभेच्छा देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This