25.6 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : सेंट डेविड स्कूल में आयोजित हुईं रंगोली प्रतियोगिता

जौनपुर : सेंट डेविड स्कूल में आयोजित हुईं रंगोली प्रतियोगिता

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               स्थानीय कस्बा के स्टेशन गली स्थित सेंट डेविड स्कूल में छोटी दीपावली के अवसर पर बुधवार की सुबह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रधानाचार्य ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाते हुए अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।दीपावली के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 8 से हर्ष वर्मा, सलमान और समीर व कक्षा 7 से सानिया, अनुष्का और सफिया व कक्षा 6 से गौरी तिवारी, तायबा और अब्दुल रहमान वाली टीम क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है।रंगोली प्रतियोगिता में दीपोत्सवो को लेकर आयोजन किया गया था।

जिसमें छात्र-छात्राओं ने दीपोत्सवो व कोरोना से सम्बंधित विभिन्न आकर्षक रंगोली बनाएं थे। जिसकी सराहना करते हुए विद्यालय कर्मियों ने बधाई दी है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सैय्यद अब्बास ने बताया कि त्योहार के दिन स्कूल खोलकर उस त्योहार के बारे में विद्यार्थियों को बताना चाहिए। इससे बच्चों को त्योहार के प्रति रुचि बढ़ेगी और उसके बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा उस त्योहार से सम्बंधित प्रतियोगिता का आयोजन कर उनके अन्दर रचनात्मकता को निखारा जा सकता है। ऐसे में बच्चों के अन्दर की छिपी प्रतिभा होती है वह बाहर निकल आती है। इस दौरान मुख्य रूप से रईस खान, प्रिया सोनी, राहुल, मन्जूर, राशिद, आरमा, सुप्रिया उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090512
Total Visitors
449
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This