36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

जौनपुर : सेंट थॉमस इंटर कॉलेज की लड़कियों ने बाजी मारी

जौनपुर : सेंट थॉमस इंटर कॉलेज की लड़कियों ने बाजी मारी

# अर्पिता एंव सौम्या आईं सयुंक्त रूप से प्रथम, भूमि एंव ध्रुव रहे द्वितीय

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
              क्षेत्र के अति प्रतिष्ठित विद्यालयों में अपनी शुमार सेंट थॉमस इंटर कॉलेज की अर्पिता सिंह पुत्री विरेंद्र विक्रम सिंह तथा सौम्या सिंह पुत्री सत्यव्रत सिंह ने संयुक्त रूप से 93.50 फीसदी अंक अर्जित कर कालेज में टॉप किया वहीं भूमि चौरसिया पुत्री रितेश चौरसिया एंव ध्रुव प्रजापति पुत्र चन्द्र शेखर प्रजापति ने संयुक्त रूप से 92.50 फीसदी अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।
कालेज के प्रधानाचार्य फादर ए. एंटनी सामी ने सभीबच्चों को अपनी शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। उन्होंने बताया कि कालेज के अन्य बच्चों का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है, जिस तरह से कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई थीं उसके अनुरूप बच्चों ने तथा कालेज के सभी शिक्षकों ने अपनी पूरी लगन तथा निष्ठा के साथ बच्चों को आन लाइन पढ़ाया जिसका परिणाम यह हुआ कि कालेज के सभी बच्चे अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण तो हुए और सभी बच्चों ने कालेज का नाम भी रोशन किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This