36.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : सेवा और समर्पण सप्ताह के तहत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर : सेवा और समर्पण सप्ताह के तहत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरम्भ किये गए सेवा और समर्पण सप्ताह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी द्वारा “निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” लगाया गया। शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिलाध्यक्ष एवं सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की एवं कार्यक्रम संयोजक नगर उपाध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद जी रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक बंधुओं डॉ राजेश कुमार (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ), डॉ रश्मि मौर्या (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ प्रशांत प्रजापति (दंत चिकित्सक), डॉ डीसी मौर्या (फिजीशियन), डॉ राजेश मौर्या (मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ रविकांत आर्या (डेंटल सर्जन) ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया। शिविर में 237 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवा वितरित की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, क्षेत्रीय सह संयोजक कार्यालय निर्माण विभाग काशी क्षेत्र ई. हेमंत राज, रविंद्र सिंह दादा, अभय राय, सभासद सरस गौड़, नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा, श्याम मोहन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, लायंस क्लब “गोमती” के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, लायनेस खुशबू गुप्ता, शिव शंकर साहनी, चेतना साहनी, डॉ रमेश सिंह, प्रदीप तिवारी, राजीव सिंह, डॉ अंजना सिंह, राजेश गुप्ता, जय विजय सोनकर, मनोज तिवारी, राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, रीता पटेल, दीपक मिश्रा, निशा कांत द्विवेदी, राजवीर सिंह राजा, सौरभ सिंह विक्की, प्रदीप जायसवाल, संदीप जायसवाल, श्रीकांत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार मौर्या, राहुल निषाद, जगमेंद्र निषाद, विपिन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मोहित कश्यप, सत्येंद्र सिंह मुन्ना, अरविंद साहू, गौरव श्रीवास्तव, डॉ संतोष आर्या, अश्वनी निषाद, राजेश सोनकर, पंकज जायसवाल, संजय जायसवाल, बृजेश पटेल, सुधांशु विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36791366
Total Visitors
486
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में  # खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा लखनऊ।  विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This