जौनपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत दिलशादपुर विद्यालय ने निकली रैली
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
स्थानीय दिलशादपुर प्राथमिक विद्यालय द्वारा प्रधानाध्यापिका संध्या सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत ढोल-नगाड़े बजवाकर रैली निकाली गयी, जिसमें सभी अध्यापकगण व स्कूल के बच्चें शामिल रहे। बच्चों ने स्कूल चलो का नारा लगाया, यह रैली प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर पुरानी बाजार, कटरा चौराहे से होते हुए सुभाष चौक से गुजरते हुए ढोल नगाड़ों के साथ रैली अपने गंतव्य पर जा पहुंची।सभी बच्चों ने लंबी कतार में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया, जमकर नारे लगाये गये, अध्यापकगण ने अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील किया।








