29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी

जौनपुर : स्कूल जा रही छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, युवकों ने जान से मारने की दी धमकी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                     कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में दो मनबढ़ों ने ब्लेड मार कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर मनबढ़ वहां से भाग निकले। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची छात्रा ने एक सहपाठी और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
थानागद्दी निवासी एक किशोरी सत्येंद्र बहादुर इंटर कॉलेज खर्गसेनपुर में कक्षा दस की छात्रा है। तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे वह कॉलेज जा रही थी। कॉलेज के नजदीक पहुंचने पर दो लोग उसके बाल खींचते हुए सड़क की एक तरफ ले गए। आरोप है कि एक उसके कॉलेज का ही छात्र था, जिसका उसकी सहेली से दो दिन पहले ही विवाद हुआ था। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से हाथों पर कई वार किए और गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो अगली बार जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37101211
Total Visitors
628
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This