25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : स्थानांतरण के विरुद्ध चिकित्सा कर्मियों ने किया दो घंटे कार्य का बहिष्कार

जौनपुर : स्थानांतरण के विरुद्ध चिकित्सा कर्मियों ने किया दो घंटे कार्य का बहिष्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              इस कोरोना काल में जब चिकित्सा जगत से जुड़ी समस्त सेवाओं की अत्यंत आवश्यकता है विशेष रूप से ऐसे में जब कोरोना की तीसरी लहर की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है तब सरकार द्वारा चिकित्सकों का स्थानांतरण करना ऐसा ही हैं जैसे दाद में खुजली का होना इसी बाबत चिकित्सा कर्मियों ने दो दिन तक सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे दो घंटे तक सांकेतिक रूप से कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
इसके बावजूद भी अगर सरकार द्वारा अपने इस निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है तो 12 जूलाई 2021 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्त कर्मचारी महानिदेशालय का घेराव करेंगे इस आशय की जानकारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह तथा मंत्री तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि अगर इस समय डाक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ़ का स्थानांतरण उसकी मर्जी के बिना किया जाता है तो यह इस महामारी के समय सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही गलत कदम होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045045
Total Visitors
494
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This