18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

जौनपुर : स्थानांतरण नीति के खिलाफ चिकित्सा कर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार

जौनपुर : स्थानांतरण नीति के खिलाफ चिकित्सा कर्मियों ने किया कार्य का बहिष्कार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा चिकित्सा विभाग में स्थानांतरण किए जाने के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानांतरण का विरोध करते हुए संकेतिक रूप से दो घंटे सुबह आठ बजे से दस बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर रफीक फारुकी ने कहा कि गलत नीतियों के तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का स्थानांतरण करना उचित नहीं है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी तैयार हैं। इस विषम परिस्थिति में स्थानांतरण अनुचित है।विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर आरबी यादव, डॉक्टर जमालुद्दीन, हरिओम मौर्या, कविता, मोहम्मद अब्बास, गिरीश यादव, अमित सिंह सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This