35.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : स्वस्थ्य मन व शरीर की कुंजी है योग- अमित श्रीवास्तव

जौनपुर : स्वस्थ्य मन व शरीर की कुंजी है योग- अमित श्रीवास्तव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी है। योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा को समाहित करना। शरीर, मन और आत्मा को मजबूत और खूबसूरत बनाना। योग से आप स्वस्थ रह सकते हैं और योग आपके मन और तन को सेहतमंद रखने में पूरी तरह सहायक होता है इसलिए योग करें और निरोग रहें।” उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर “ब्रह्म विद्या मंदिर”, निकट सिटी स्टेशन पर योग के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने सामूहिक रुप से योगाभ्यास किया।

कुशल योग शिक्षक अजय कुमार उपाध्याय जी के दिशा निर्देशन में योग किया गया। अजय उपाध्याय जी ने भी योग की उपादेयता पर अपने विस्तृत विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार नगर महामंत्री सतीश सिंह “त्यागी” ने प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री/मॉनिटरिंग प्रमुख जौनपुर दक्षिणी रविंद्र सिंह “दादा”, जय विजय सोनकर, डॉ. कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, जयप्रकाश गुप्ता, अभिषेक ब्रह्म, श्रीमती रीता पटेल, दीपक मिश्रा, जगमेंद्र निषाद, राहुल निषाद, महेश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव,बृजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37038805
Total Visitors
467
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This