27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : हर्षिता सिंह व निशा पटेल बनी समीक्षा अधिकारी

जौनपुर : हर्षिता सिंह व निशा पटेल बनी समीक्षा अधिकारी

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
           क्षेत्र के फरीदाबाद निवासी हर्षिता सिंह पुत्री अभय सिंह तथा गोहदा निवासी निशा पटेल पुत्री राम आसरे पटेल का चयन समीक्षा अधिकारी  में हुआ है। उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।
हर्षिता हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई  जौनपुर के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से करने के बाद प्रसाद इंस्टीट्यूट से बी फार्मा और पुणे से एम फार्मा किया। उसके बाद तैयारी के लिए दिल्ली चली गई और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। निशा ने हाईस्कूल  और इंटरमीडिएट की पढ़ाई  बरईपार के सिरसी स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज से की उसके बाद स्नातक की पढ़ाई अवध यूनिवर्सिटी से करने के बाद जौनपुर के डायट से बीटीसी की प्रशिक्षण पूरा किया और वर्तमान में वह सुजानगंज के नगौली के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। उन्होंने कहा कि लगातार पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This