35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज का त्योहार

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज का त्योहार

# तुलसी का पौधा देकर महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के पुर्नमिलन के त्योहार हरियाली तीज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे सभी महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार करके माता पार्वती और त्रिलोकी नाथ भोले शंकर की आराधना एंव उपासना से कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात सभी बहनों ने भी कजरी महोत्सव के आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए हरियाली तीज पर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सिंगर शैली गगन ने अपने गीतों के माध्यम से किया जिस पर सभी महिलाएं थिरकने को मजबूर हो गई।
महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाया और सुहाग की चूड़ियां देकर एक दूसरे से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों को तुलसी का पौधा देकर प्रकृति के संरक्षण का वचन लिया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रागिनी सिंह, नीलम सिंह, डॉ सन्ध्या सिंह, उर्वशी सिंह, बबीता सिंह, राधिका सिंह, मीरा अग्रहरि, अनामिका गुप्ता, कीर्ति सिंह, सुषमा मिश्रा, साधना सिंह समेत तमाम सारी महिलाएं उपस्थित रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799872
Total Visitors
697
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This