29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, जगमगा उठा शहर

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, जगमगा उठा शहर

# वैश्विक महामारी के दो वर्ष के बाद लोगों में दिखी खुशी-उमंग

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            प्रकाश और खुशियों का पर्व दीपावली गुरुवार को जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों एंव संस्थानों को दीये और झालरों से भव्य सजाया और विभिन्न प्रकार की रंगोली भी बनाई। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी से समूचा जनपद रौशन हो गया। गोमती नदी के किनारे दीपों की झिलमिलाहट ऐसी लग रही थी मानों आसमान के तारे उतर आए हों। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के बावजूद प्रकाश पर्व को लेकर जिले के कोने-कोने में उल्लास और उमंग का वातावरण दिखा। बाजारों में भी चहल-पहल रही और सड़कें गुलजार रहीं।

दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों ने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। साफ-सफाई और रंगाई-पोताई के बाद असंख्य दीप लोगों ने अपने मकानों पर जलाए। कहीं कोई कोना ऐसा नहीं दिखाई पड़ा जहां अंधेरा रहा हो। मिट्टी के दीये की लौ से हर कोना प्रकाशित हो उठा। इसी के साथ ही विद्युत झालरों को भी भवनों पर लगाया गया था। उनकी झिलमिलाहट देख लोगों की खुशी परवान चढ़ रही थी। टीडी कालेज की अट्टालिका हो या कोई बड़ा भवन। नगर के तिराहे-चौराहों को भी झालरों से भव्य सजाया गया था। हर ओर प्रकाश ही प्रकाश नजर आ रहा था। तमाम लोगों ने मोमबत्ती की जगह मिट्टी के दीये को जलाकर प्रकाश किया। खेत-खलिहान और घूर पर भी दीपक जलने से वहां भी प्रकाश के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा था। झालर भी लगाए थे जहां रंग-बिरंगे प्रकाश बिखर रहे थे।

ग्रामीण अंचलों में भी हर्षोल्लास दीपावली मनाई गई। घरों व प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीये और इलेक्ट्रानिक झालरों से भव्य सजावट की गई। शाम को लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। लोगों ने अपने घरों व व्यवसायियों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों में पूजन-अर्चन किया। मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में प्रसन्नता देखी जा रही थी। इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना देकर प्रसाद का वितरण किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044348
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This