27.8 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

जौनपुर : हाथरस की बेटी की प्रथम पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर : हाथरस की बेटी की प्रथम पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व हाथरस की बेटी की मृत्यु के एक वर्ष होने पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह भाजपा की सरकार में इस प्रदेश में बहन बेटियां असुरक्षित है जहां अपने आप को हिंदूवादी सरकार कहने वाली बीजेपी सरकार हाथरस में बलात्कार पीड़ित बेटी का शव उसको उसके घर न देकर मिट्टी का तेल छिड़ककर दाह संस्कार कर दिया गया इससे पूरे देश की मानवता शर्मसार हुआ।
हमारा भारत देश शर्मसार हुआ लेकिन भाजपा को इस बात की फिक्र नहीं है। आज एक वर्ष हो गए आरोपियों को अभी तक कोई सजा नहीं हुई है ऐसी दशा में हम लोग भारतीय जनता पार्टी सरकार की घोर निंदा करते हैं और अपने देश और प्रदेश की महिलाओं से इस अपमान का बदला लेने के लिए आह्वान करते हैं। अगर हमारी देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है आमजन का क्या होगा इसलिए आज श्रद्धांजलि सभा में हम लोग संकल्प लेते हैं 2022 में भाजपा सरकार हटाकर समाजवादी सरकार लाएंगे
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, रुखसार अहमद, पूनम मौर्या, इस्तकबाल कुरेशी, भानु प्रताप मौर्या, अरशद कुरैशी, मालती निषाद, सोनी यादव, सीमा यादव, ऋषि यादव, कमालुद्दीन अंसारी, शेखू खान, आसिफ शाह, अजीज फरीदी, शकील मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012108
Total Visitors
459
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This