29.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 280 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

जौनपुर : होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 280 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
           क्षेत्र अंतर्गत इमामपुर गांव स्थित बलदेई शिक्षा समिति में बुधवार को समाजसेविका स्व. जगना देवी की स्मृति में उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे आरएसजेडी मेमोरियल होम्योपैथिक क्लिनिक सरायनसीब (बिरवन बाबा मंदिर के बगल में) ने प्रतिभाग किया। क्लिनिक के डॉ अशोक कुमार यादव द्वारा करीब 280 मरीजों का उपचार कर आवश्यक परामर्श दिया गया। संस्था की तरफ से सभी मरीजों में निःशुल्क दवा वितरित की गई।
होमियोपैथी चिकित्सक डॉ अशोक यादव ने प्रांगण में मौजूद मरीजों को टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर, चर्मरोग, गांठ, गैस, कैंसर आदि गम्भीर बीमारियों के प्राथमिक लक्षण के विषय मे जानकारी दी तथा उनसे बचाव हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया। इस मौके पर प्रबन्धक अच्छेलाल यादव, अध्यक्ष रामभवन यादव, विनोद यादव, राममूरत, विजय बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, राहुल, शैलेंद्र, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046745
Total Visitors
545
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This