23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : 2022 का चुनाव गरीब कमजोर बनाम अमीरजादों की लड़ाई- अरविन्द गोंडवाना

जौनपुर : 2022 का चुनाव गरीब कमजोर बनाम अमीरजादों की लड़ाई- अरविन्द गोंडवाना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा प्रदेश भर मे चल रहे समाजवादी सरकार बनायें “जन संदेश यात्रा” का जौनपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व मे जोरदार स्वागत कर सभा का आयोजन किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि भारत के संविधान को भाजपा सरकार खत्म कर देना चाहती हैं जहां भाजपा सरकार दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था आज उसका उल्टा कर रही है आज सभी सरकारी संस्थाओं को बेच रहे है गरीब परिवार का जीना दूर्लभ हो गया है इसलिए हमारी पार्टी ने समझा कि अगर गरीबों को कोई न्याय दिला सकता है तो अखिलेश यादव ही दिला सकते हैं। कहा कि 2022 का चुनाव गरीब कमजोर बनाम अमीरजादों की लड़ाई की है अगर सम्मान से जीना है और अपने हक अधिकार को पाना है तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है अखिलेश यादव ही हक अधिकार दिलाएंगे।
सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा समाजवादी पार्टी हर जाति हर धर्म गरीब पिछले शोषित वंचित सबका सम्मान करती है और सब के हक अधिकार की लड़ाई लड़ती है और जब भी सरकार में रही है गरीब कमजोर हमेशा खुशहाल रहे हैं आज फिर जरूरत आ गई है कि हम लोग संकल्प ले 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गौड़, मदन गौड़, लोक बहादुर गौड़, अमरजीत गौड़, सपा प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रुक्सार अहमद, विजय बागी, श्याम नारायण बिंन्द, कमालुद्दीन अंसारी, मालती निषाद, तारा त्रिपाठी, उषा यादव, सोनी यादव, सीमा खान, माधुरी गौड,राजेश गौड काशीनाथ गौड़, डॉ वरुण गौड़, विकास गौड़, डॉ राजबहादुर यादव, मजहर आसिफ, राजा समाजवादी, अजीज फरीदी, रणजीत गौड़ रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रवण जयसवाल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37078842
Total Visitors
316
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This