25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : 21 ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 5 ब्लॉक प्रमुख चुने गए निर्विरोध

जौनपुर : 21 ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 5 ब्लॉक प्रमुख चुने गए निर्विरोध

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               जनपद के 21 ब्लाक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। पांच ब्लाको पर केवल एक एक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा जिनके सिर जीत का सेहरा बंध गया है।

समाजवादी पार्टी का गढ़ व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव के किला बरसठी ब्लाक प्रमुख के लिए सपा ने प्रत्याशी ही नहीं उतारा यहां पर बीजेपी की अनीता शुक्ला के सिर पर ताज सजना तय हो गया है। उधर बक्शा ब्लाक पर बीजेपी के घोषित उम्मीद्वार पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह ने पर्चा ही दाखिल नहीं किया जिसके कारण पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी माने जाने वाले मनोज यादव का ब्लाक प्रमुख बनान तय माना जा रहा है। इसी तरह रामनगर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी, केराकत से सरोजा देवी और डोभी से विद्या देवी ने अकेली नामाकंन किया है।

 

समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत किला शाहगंज ब्लाक में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दिया है। भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह के नामाकंन में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत भारी संख्या में बीजेपी नेताओं ने शिरकत करके अपने दमखम का एहसास कराने में कोई कसर नही छोड़ी। उधर अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूर्व मंत्री सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत भारी तादात में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रत्याशी सरिता यादव का पर्चा दाखिल कराया।
सरिता यादव ललई यादव की भयहू है। सन 1973 से लेकर 1996 में ललई यादव के चाचा ईशनरायन यादव प्रमुख रहे है। उसके बाद इस सीट पर ललई यादव की भयहू सरिता यादव 2006 से लेकर 2011 तक इस कुर्सी पर आसीन रही। 2012 से 2016 तक ललई ने अपने दूसरी बहू नीलम यादव को ब्लाक प्रमुख बनाया। 2016 से अब तक उनके भाई मनोज यादव प्रमुख है। इस बार मनोज की पत्नी सरिता यादव को पुनः ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है।

करंजाकला ब्लाक पर कब्जा करने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पूनम यादव को मैदान में उतारा है। यह ब्लाक भी सपाईयों के कब्जे में रहा है। अपनी सीट बचाने के लिए सपा ने गीता यादव को दांव पर लगाया है। धर्मापुर ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ने के लिए शिक्षा जगत से ताल्लुक रखने वाली नीलम पाल को बीजेपी ने उतारा है।

जौनपुर में 21 ब्लॉक में 5 ब्लॉक में निर्विरोध प्रमुख में रामनगर ब्लॉक से तारा देवी (भाजपा), बक्शा ब्लॉक से मनोज कुमार यादव (निर्दल), बरसठी ब्लॉक से अनिता शुक्ला (भाजपा), केराकत ब्लॉक से सरोजा देवी (भाजपा) एंव डोभी ब्लॉक से विद्या देवी (भाजपा) के सिर जीत का सेहरा बंध चुका है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36795637
Total Visitors
559
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This