36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : 8 कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार एक फरार

जौनपुर : 8 कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार एक फरार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 चन्दवक थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर रात चन्दवक पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 800 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के नेतृत्व में जमानती अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा अभियुक्त मौजम अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी बैरीडीहा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को स्कॉर्पियो गाड़ियों के साथ गोमती नदी पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान गाड़ी से लगभग 800 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर गोवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। इस संबंध में शनिवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत चंदवक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को पकड़ा गया जिसमें 800 किलो प्रतिबंधित मास पाया गया साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है जबकि एक भागने में सफल रहा है दोनों अभियुक्त आजमगढ़ के हैं। जो मांस लेकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे। दोनों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36801200
Total Visitors
731
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This