29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

टीचर की पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती, आरोपी गिरफ्तार

टीचर की पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ।
तहलका 24×7.                                                              शास्त्रीनगर स्थित पॉश कालोनी अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल के घर में घुसकर उनकी बेटी अनन्या को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने डकैती में शामिल मुख्य बदमाश विशाल पुत्र राजकुमार निवासी अब्दुल्लापुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। विशाल के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गांव का ही उसका साथी नीशू पुत्र रोहताश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वारदात में उनका तीसरा साथी रितिक पुत्र नरेश भी शामिल था।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने अन्य दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पकड़ा गया विशाल एसी मैकेनिक है। वह शिक्षक दंपती के यहां एसी लगाने आया था। उसी ने रैकी कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए विशाल के पास से लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को खोज निकाला गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षक दंपती के यहां लूट में शामिल विशाल और नीशू बाइक पर सवार होकर जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर कहीं जा रहे है। चेकिंग के दौरान बाइक पर दो बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह पुलिस पर फायर करके भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में विशाल (23) के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

उसके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए बदमाश से वारदात के संबंध में जानकारी ली। बाकी दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है। 36 घंटे में डकैती का खुलासा करने पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार के रुप में देने की घोषणा की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This