ट्यूनिंग शैक्षणिक भ्रमण के तहत जौनपुर के छात्रो ने किया भ्रमण
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7. प्रदेश सरकार व बेसिक शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार को जौनपुर जिले के बेसिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने ट्यूनिंग शैक्षणिक भ्रमण के दौरान फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का भ्रमण कर शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित होने के साथ छात्र छात्राओं और शिक्षकों से संवाद किया।जौनपुर जिले के रामनगर ब्लॉक के नेवादा प्रथम स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के दर्जनों छात्र शैक्षणिक भ्रमण के तहत सुबह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पहुंचे।
इसके बाद दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्रों ने अपने अपने स्कूलों की गतिविधियों को साझा किया। ततपश्चात स्मार्ट क्लास, लैब, लाइब्रेरी, कार्यालय समेत अनेक स्थानों का भ्रमण कर जानकारी ली। इस दौरान छात्र छात्राओं में सीखने व जानने के प्रति उत्सुकता दिखी। इसके पूर्व विद्यालय पहुंचने पर प्रबन्धक संजीव सिंह, प्रिंसीपल रामानुज यादव, एसके सिंह व दिनेश सिंह ने स्वागत करने के साथ बच्चो से संवाद किया और अल्पाहार कराया। भ्रमण के लिए निकली टीम में कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार दुबे, शिवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, विपिन यादव व सैरुनिशा रही।








