12.1 C
Delhi
Tuesday, January 13, 2026

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              बनुआडीह गांव में प्रयागराज शाहगंज मार्ग के नहर पुलिया के पास बुधवार की रात गन्ना लदी ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भागने लगा। ग्रामीणों के पीछा करते देख वाहन को शाहगंज के ब्रह्मबाबा मंदिर पर छोड़ अंधेरे में गायब हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
ऊसरबस्ती गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार गौतम रात लगभग साढ़े नौ बजे किसी काम से बनुआडीह बाजार जा रहा था। उक्त पुलिया के पास सामने से आ रही ट्रक से धक्का लग गया। वह सिर के बल सड़क पर गिर बेहोश हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। बेटे की मौत से पिता जोखू राम और माता सरोजा देवी की दशा रोते रोते विक्षिप्त सी हो गई। स्वजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक की लहर छा गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित # स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ भव्य आयोजन अखण्ड नगर, सुल्तानपुर। दीपक जायसवाल  तहलका 24x7    ...

More Articles Like This