25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

ट्रक के धक्के से टूटा पोल, ठप रही आपूर्ति, लगा भीषण जाम

ट्रक के धक्के से टूटा पोल, ठप रही आपूर्ति, लगा भीषण जाम

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              बाबतपुर जमालापुर मार्ग स्थित कुआर बाजार में बीती रात ट्रक के धक्के से विद्युत पोल गिर गया। जिसके चलते विद्युतापूर्ति ठप हो गई और पूरे दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रही।बताते हैं कि कुआर बाजार में इन दिनों सीसी रोड बन रहा है। बीच बीच में काम ठप पड़ने व धीमी गति से होने के कारण एक लेन पर पूरी तरह ठप है।
एक ही लेन पर वाहन चलने से अक्सर जगह की कमी से जाम लगने के साथ रात में कभी किसी के घर मे टक्कर तो कभी विद्युत पोल में टक्कर वाहन मार देते हैं। शनिवार की रात ट्रक के धक्के से विद्युत पोल टूट गया। जिससे आपूर्ति ठप हो गई और जाम भी लग गया।
ग्रामीणों के शिकायत पर रविवार को दोपहर एक बजे आपूर्ति शुरू हो पाई वहीं पुलिस की मशक्कत के बाद जाकर जाम खत्म हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे लेन पर केवल गिट्टी व डीएलसी डालकर छोड़ देने से धूल उड़ रही है और पानी का छिड़काव भी तीन दिनों से बन्द कर दिया गया है। जबकि ग्रामीण व पूर्व ग्राम प्रधान संजय जायसवाल ने बताया कि दो दिन पूर्व काम की गति बढ़ाने व पानी छिड़काव की शिकायत दर्ज कराई थी गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This