36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

डीएम ने टीका लगवाई वैक्सीन, बोले.. मोबाइल मेंं टीका लगवाने का आये संदेश तो अवश्य लगवाएं

डीएम ने टीका लगवाई वैक्सीन, बोले.. मोबाइल मेंं टीका लगवाने का आये संदेश तो अवश्य लगवाएं

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने भी शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई। जिलाधिकारी ने लोगों को संदेश दिया कि जब भी आपके मोबाइल मेंं टीका लगवाने का संदेश आए तो टीका जरूर लगवाएं।
       
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा दोपहर तीन बजे के करीब लीलावती महिला चिकित्सालय पहुंचे और सारी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उन्होंने टीका लगवाया। टीका लगाने के बाद एएनएम ने उन्हें टीके के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि आपको कोविड-19 का टीका लग रहा है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद भी आपको कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना है। मास्क लगाना है। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना है। उसके बाद जिलाधिकारी आब्जर्वेशन में रहे। 

जिलाधिकारी ने इसके साथ लोगों को भी जानकारी और संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि आज से फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू हो गया है। आज मैंने स्वयं भी टीका लगवाया और टीका करवाकर सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सभी से निवेदन है जब भी आपके पास टीका लगवाने का संदेश आए तो आप टीका लगवाने जरूर जाएं।
Feb 05, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37093648
Total Visitors
546
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This