30.1 C
Delhi
Friday, June 28, 2024

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव में शुक्रवार रात आई बारात में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक दर्जन लोग जख्मी हुए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई जा सकी।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सैदपुर गडउर गांव निवासी फूलचंद चौहान की बारात शुक्रवार रात बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बेलावा गांव निवासी राम आशीष चौहान के घर आई थी। देर रात बरात गांव पहुंची तो स्वागत सत्कार के बाद बराती डीजे की धुन पर नाचते हुए द्वारचार के लिए दुलहन के घर जा रहे थे। आरोप है कि डांस करने के दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा नर्तकी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
जिसको लेकर घराती-बराती में कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों द्वारा बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।द्वारचार की रस्म पूरी हुई और भोजन करके अधिकतर बाराती अपने घर वापस लौट गए। कुछ ही बाराती रुके हुए थे। आरोप है कि एक बाराती पर घराती पक्ष के कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। जिसके बाद घराती-बराती में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें छविनाथ (45), लवकुश (20), दिनेश (35), राजकरण (35), मिर्जा चौहान (45), रमेश (19), रजत ठाकुर (14) आदि घायल हो गए।
सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में वर वधू ने फेरे लिए। शनिवार सुबह सकुशल विवाह संपन्न होने पर दुल्हन की विदाई हुई।मामले में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि किसी पक्ष के द्वारा  कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी को मामूली चोटें आई थी सभी अपने घर चले गए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्विन टॉवर सरीखे प्रदेश के हर जिले में हैं हजारों अवैध भवन 

ट्विन टॉवर सरीखे प्रदेश के हर जिले में हैं हजारों अवैध भवन  # उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होटल...

More Articles Like This