36.7 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

तालाब किनारे बच्ची की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी

तालाब किनारे बच्ची की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी

# हैवानियत की पराकाष्ठा ! 8 वर्षीय बच्ची दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह तालाब के किनारे आठ साल की लड़की का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वारदात को देने के पहले जैसे उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ अतर सिंह का कहना है कि हर पहलू की जांच जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।

प्रयागराज जिले के नवाबगंज में रहने वाले बंजारा परिवार अपने कुनबे के साथ एक गांव के पंचायत भवन में कई सालों से डेरा डालकर रहते हैं। मंगलवार की रात उनकी आठ वर्षीय बेटी खाना खाकर सो गई। पिता के मुताबिक, उनकी भोर में चार बजे आंख खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। जिसकी जानकारी होने पर घर के सभी सदस्य उठ गए और खोजबीन करने लगे। तभी, घर से 200 मीटर दूर एक तालाब के किनारे उसकी लाश नग्न अवस्था में मिली। खबर लगते ही गांव के लोग भी जुट गए।

शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। फिर, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ अतर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37084627
Total Visitors
345
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

नवोदय में हुआ जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन

नवोदय में हुआ जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7                जवाहर...

More Articles Like This