17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में रिटायरमेंट प्लानिंग पर आयोजित कार्यशाला संपन्न     

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में रिटायरमेंट प्लानिंग पर आयोजित कार्यशाला संपन्न     

वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7 
               बड़ागांव के गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा रिटायरमेंट प्लानिंग पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को  संपन्न हुई। सीबीएसई द्वारा आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में संजय रस्तोगी ने इन्वेस्टमेंट, म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट एवं जीवन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने माल्यार्पण व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर ट्रेनरों का स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।श्री रस्तोगी द्वारा बताई गई इन्वेस्टमेंट की नई-नई योजनाओं को जानकार उपस्थित अध्यापक, अध्यापिका हतप्रभ रह गए।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया। समस्त अध्यापक जीवन में बचत के मूलभूत रहस्यों को जानकर काफी खुश थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय ने ट्रेनर को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में विद्यालय की सभी शाखाओं के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This