12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               सिंधोरा व केराकत थाना क्षेत्र के सीमा पर शनिवार की देर शाम गांव के दबंगों ने आयुष उपाध्याय (25) को ईट पत्थर व लाठी से बुरी तरह मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। गंभीर अवस्था स्थानीय चिकित्सालय लाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताते है कि सिंधोरा थाना क्षेत्र के गरखड़ा निवासी आयुष उपाध्याय थानागद्दी, जौनपुर से बाइक से घर लौट रहा था। तभी केराकत थाना क्षेत्र के टिकुलिया वीर बाबा के पास दो बाइक पर सवार छह की संख्या में दबंगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश में उसे जबरन सड़क से 500 मीटर अंदर ले जाकर ईट व लाठी से बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया।
युवक के चेहरे, आंख व हाथ पैर में गम्भीर चोटें आईं। उसकी बाइक को भी ईट से क्षतिग्रस्त कर दिया।पीड़ित के मुताबिक उसके जेब मे साढ़े 11 सौ रुपये भी थे। जिसे निकाल लिए। सूचना पर केराकत जौनपुर व सिंधोरा पुलिड मौके पर पहुंची। घटना स्थल केराकत होने के कारण तहरीर केराकत पुलिस लेकर   जांच पड़ताल शुरू कर दी। गम्भीर रुप से घायल युवक को सिंधोरा पुलिस सीएचसी गंगापुर में ले गई।
जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।पीड़ित ने तहरीर में गांव के ही चार लोंगो को नामजद कराया है। परिजनों ने बताया कि चुनावी रंजिश में उसे मारापीटा गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This