37.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

दरोगा की धमकी से भयभीत पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

दरोगा की धमकी से भयभीत पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया पुलिस चौकी के पास अवैध गांजा की बिक्री का विरोध करने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिकायत पोर्टल पर पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर उच्चाधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के आरोपी थानाध्यक्ष और गांजा व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने ये कदम उठाया।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में उसकी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।बताते चलें कि गैरवाह बांधगांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुजीत सिंह ने अरसिया पुलिस चौकी के पास खुलेआम गांजा बिक्री का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसपर सरपतहां थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह भड़क उठे। आरोप है कि उन्होंने पुलिस बल के साथ सुजीत के घर जाकर महिलाओं संग बदसलूकी की और वहां खड़ी अपाची बाइक भी अकारण उठा लाए।
सुजीत ने कारण पूछने के लिए फोन किया तो मां बहन की गालियां देते हुए कहा कि उसकी हत्या की जिम्मेदारी अब उनकी है।मामले में पीड़ित के भाई प्रेम प्रकाश सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी ने मामले की जांच सीओ शाहगंज को सौंपी तो सरपतहां पुलिस ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए अवैध गांजा कारोबारी के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लकीर पीट दी।
पीड़ित सुजीत सिंह का कहना है कि उन्हें जान माल का खतरा है। पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ से डरा पीड़ित मजबूरन घर छोड़कर छिपकर रह रहा है। मुख्यमंत्री से उसने थानाध्यक्ष और गांजे का अवैध व्यापार करने वाले अपराधियों से सुरक्षा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विस चुनाव 2027: योगी के लिए कठिन है डगर पनघट की

विस चुनाव 2027: योगी के लिए कठिन है डगर पनघट की लखनऊ/वाराणसी।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह  टीम तहलका 24x7           ...

More Articles Like This