19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है रितेश पाण्डेय की फ़िल्म “MLA दर्जी” का ट्रेलर

दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है रितेश पाण्डेय की फ़िल्म “MLA दर्जी” का ट्रेलर

गाजीपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
               तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म “MLA दर्जी” का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनेल पर रिलीज हुआ जो दर्शको को खूब पसंद आ रहा है।बता दे फ़िल्म का ट्रेलर जबरदस्त कॉमेडी के डोज से भरा हुआ है जो खूब वायरल हो रहा है इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ट्रेलर इतना लाजवाब है तो फ़िल्म इससे भी ज्यादा लाजवाब होगी।

अगर ट्रेलर की बात की जाए तो इसमें रितेश पाण्डेय एक दर्जी के रूप में दिख रहे हैं उनके एमएलए बनने का दिलचस्प सफर आपको फिल्म में देखने को मिलेगा। ट्रेलर कॉमेडी, रोमांस, हास्य संवादों, कर्णप्रिय गीतों और सस्पेंस से भरपूर है क्योंकि ट्रेलर में उनके साथ दो बालायें चाँदनी सिंह और मनी भट्टाचार्य नजर आ रही है। जिसमे चाँदनी सिंह को उनकी प्रेमिका दिखाया गया है और मनी भट्टाचार्य को बीवी दिखाया गया है।
अब बड़ा सस्पेंस यही है कि किस वजह से इस मुसीबत में फंस गए रितेश पाण्डेय। इन सबके साथ साथ एंग्री विलेन संजय पाण्डेय, मनोज सिंह टाइगर और महेश आचार्य ने बहुत ही शानदार कॉमेडी की है। जो बीच बीच मे अपनी कलाकारी से आप सभी को गुदगुदाते हुए दिखाई देंगे। इनके अलावा फ़िल्म के बाकी के कलाकारों की नोक-झोंक भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फ़िल्म में गीत संगीत बहुत कमाल का है जो सुनते ही दिल के उतर जायेगा।

वहीं ट्रेलर और फिल्म को लेकर रितेश पाण्डेय बेहद उत्साहित नजर आये उन्होंने कहा कि ये फिल्म दर्शकों को एक अलग कॉमेडी की दुनिया का अनुभव कराएगी क्योंकि धीरू यादव ने कहानी बहुत ही अलग ढंग से लिखी है और उससे भी बेहतर ढंग से फ़िल्म का निर्देशन किया। जिसका रिजल्ट आप सभी ट्रेलर के देख रहे है। फ़िल्म का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता दीपक शाह हैं।
निर्देशक धीरु यादव, एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रणव दास व ऐसोसिएट डायरेक्टर मेजर खान, फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (ऐडिफ्लोर, स्क्रीन प्ले और डायलाग तौहीद खान, संगीत शाहिल खान, लिरिक्स संतोष पूरी और शेखर मधुर, छायांकन सत्यप्रकाश, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलर और एंथनी, पब्लिसिटी डिजाइनर सागर सिन्हा हैं।फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डेय, मनी भट्टाचार्य, चांदनी सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाइगर, महेश आचार्य, अनूप अरोड़ा, भानू पाण्डेय आदि कई कलाकार नजर आएंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This