28.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

दुराचार के आरोपी ने पुलिस का हथियार छीन की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत

दुराचार के आरोपी ने पुलिस का हथियार छीन की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत

मुंबई। 
तहलका 24×7 
              महाराष्ट्र प्रांत के ठाणे जिले में बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस का हथियार छीनकर गाड़ी में सवार पुलिस पर फायरिंग की।इसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले अक्षय शिंदे को जांच के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची तो शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर गोली चला दी।अधिकारी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में शिंदे घायल हो गया।
मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा बदलापुल मामले में आरोपी की पूर्व पत्नी ने लैंगिक अत्याचार का मामला दर्ज कराया था। इसमें उसे जांच के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने पुलिसकर्मी नीलेश मोरे पर गोली चलाई जो घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षा में यह कार्रवाई की। जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी।
बता दें कि 12 अगस्त को स्कूल के शौचालय में दो नाबालिगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया था। आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुए। स्थानीय पुलिस शुरु में मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस जांच में गंभीर खामियों को लेकर लोगों में आक्रोश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच दल का गठन किया।
वहीं स्कूल के चेयरमैन और सचिव के खिलाफ भी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत घटना की पुलिस को सूचना न देने और लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This