12.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

दुष्कर्मी को आजीवन कारावास

दुष्कर्मी को आजीवन कारावास

# शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर किया था दुष्कर्म 

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय अनुसूचित जाति की पीड़िता का शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने के दोषी कुतुबुद्दीन निवासी ककोहिया, सिकरारा को आजीवन कारावास एवं 25,000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाया।जुर्माना की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया।
           
घटना की प्राथमिकी पीड़िता के भाई ने लाइन बाजार थाने में को दर्ज कराया था। वादी के अनुसार आरोपी कुतुबुद्दीन वादी की 17 वर्षीय बहन से फोन पर बात करके हमेशा बहलाता फुसलता था। 17 सितंबर 2022 को शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर पूना ले गया और उसके साथ दुराचार किया। दो अज्ञात लोगों ने भी उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी ने उसे मारा पीटा और गालियां भी दी।
पीड़िता ने किसी प्रकार अपने घर वालों को फोन किया तब पुलिस वहां पहुंची। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल जांच व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी  दाखिल की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This