31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

आजमगढ़ : देश निर्माण में नवोदियन की भूमिका अहम- केके यादव

आजमगढ़ : देश निर्माण में नवोदियन की भूमिका अहम- केके यादव

आजमगढ़।
सुभाष सिंह 
तहलका 24×7 
         जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर के पूर्व विद्यार्थियों का पुरातन छात्र सम्मेलन और होली मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश निर्माण में नवोदियन की भूमिका अहम है। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, सहायक शिक्षा निदेशक आनंद पांडेय, अध्यक्ष घनश्याम यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में देश-विदेश में रह रहे नवोदियन जुटे और अपनी जड़ों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वर्ष 1995-96 में पास आउट एल्युमिनाई बैच को नवोदय रत्न और 1997 में पास आउट एल्युमिनाई बैच का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन मनाकर सम्मानित किया गया।
पोस्टमास्टर जनरल यादव ने कहा कि नवोदय विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थी आज राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सैन्य सेवाओं से लेकर विभिन्न प्रोफेशनल सेवाओं, बिजनेस और सामाजिक सेवाओं में अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। कहा कि अमृतकाल में भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में नवोदियन की अहम भूमिका है। इस दौरान पीसीएस में सफल राम समुझ यादव और राजन प्रताप को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अभय यादव, संजीत कुमार, सूर्य प्रकाश, आलोक त्रिपाठी, शिव प्रसाद बर्नवाल, प्रताप नारायण सिंह, संदीप राय, मनीष शुक्ला, सरफराज अहमद, प्रबोध सिंह, हरिलाल, मनीष यादव आदि मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042558
Total Visitors
577
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This