24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

धर्म छिपाकर शादी की कोशिश में युवक पर एफआईआर दर्ज, मुख्य आरोपी फरार

धर्म छिपाकर शादी की कोशिश में युवक पर एफआईआर दर्ज, मुख्य आरोपी फरार

बलिया।
तहलका 24×7
               धर्म छिपाकर कोर्ट में शादी करने पहुंचने के मामले में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। मामला बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया कि पड़री निवासी दिलशाद ने मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया।

बुधवार दोपहर बलिया कोर्ट में शादी करने के लिए उसे घर से ले गया। बलिया की अदालत में शादी के पूर्व ही चाय की दुकान पर बात-चीत के दौरान शक होने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दोनों से पूछताछ की। पहले तो लड़की ने बरगलाने की कोशिश की बाद में दोनों के आधार कार्ड देखे गए तो दोनों दो समुदायों के निकले।

इसी बीच मुख्य आरोपी युवक फरार हो गया। जबकि लड़की व शादी की गवाही में देने आए युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया और तहरीर दी। उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37091667
Total Visitors
522
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This