35.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

धूमधाम के साथ हुआ जौनपुर महोत्सव का आगाज 

धूमधाम के साथ हुआ जौनपुर महोत्सव का आगाज 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             महोत्सव का शुभारम्भ गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उ.प्र. शासन एवं एम.एल.सी बृजेश सिंह प्रिंशु, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
जौनपुर महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया है जिसमें विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में सोनम सरोज एन्ड पार्टी के द्वारा लोकगीत, धोबिया नृत्य, गोमती आरती, राजस्थानी लोक नृत्य एवं कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
जौनपुर महोत्सव में शहीद राजेश सिंह, जिलाजीत यादव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गिरधारी लाल यादव, पुरुषोत्तम यादव के परिजनों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी बी. बी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार शाही, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37038733
Total Visitors
466
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This