25.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

धूमधाम से मनाया गया धनुष यज्ञ का मेला 

धूमधाम से मनाया गया धनुष यज्ञ का मेला 

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
                 शाहगंज तहसील क्षेत्र के कोहड़ा गांव में अगहन द्विज के मान्यता अनुसार भगवान श्रीराम की झांकी निकालते हुए गांव में धनुष जग मेले का आयोजन किया गया। इस मेले की शुरुआत करीब 50 वर्ष पूर्व स्वर्गीय मुनेश्वर नाथ श्रीवास्तव द्वारा किया गया था। जिसके क्रम में मुनेश्वर नाथ के परिवार द्वारा कई पीढियां इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं।
आयोजकों द्वारा भगवान श्री राम की झांकी को पूरे गांव में भ्रमण कराते हुए प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा पर भगवान श्रीराम द्वारा धनुष को तोड़कर मेले की शुरुआत की जाती है। मेले का आयोजन राजेश श्रीवास्तव उर्फ कल्लू द्वारा किया जाता है। मेले में दूर-दूर से दुकानदार आते हैं और मेले को गति प्रदान करते हैं मेले को लेकर पूरे गांव में हर्ष का माहौल देखने को मिला, साथ ही साथ शांतिपूर्ण तरीके से मेले का समापन हुआ।
मेले के आयोजन में रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रमोद श्रीवास्तव, राजीव रतन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव पूरब श्रीवास्तव, मानस श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने अपना सहयोग दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7.           ...

More Articles Like This