35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

धोखाधड़ी व अपहरण में दो आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

धोखाधड़ी व अपहरण में दो आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                देवगांव कोतवाली व गंभीरपुर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी व अपहरण के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घर रविवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई साथ ही क्षेत्र में मुनादी की गई।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव स्थित पेट्रोल पंप स्वामी एसके सिंह अधिग्रहित की गई भूमि के मामले में सरकार से एक करोड़ 41 लाख रुपए मुआवजा उनके बैंक खाते में भेजा गया था। उनके खाते में भेजी गई मुआवजा राशि का जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र सिरुआरपट्टी गांव के मूल निवासी तथा आजमगढ़ शहर में हरबंशपुर स्थित आरटीओ आफिस के पास शंकरनगर कालोनी में रहने वाले कमल प्रकाश सिंह पुत्र दलपति ने गबन कर लिया। इस मामले में पुलिस ने देवगांव कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी कमल प्रकाश तभी से फरार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की की नोटिस जारी की गई। रविवार को पुलिस आरोपी के पैतृक और अस्थाई दोनों निवास स्थानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096992
Total Visitors
626
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This