15.1 C
Delhi
Monday, February 2, 2026

नंबर ब्लॉक करने पर महिला को उतारा मौत के घाट, हत्यारे गिरफ्तार

नंबर ब्लॉक करने पर महिला को उतारा मौत के घाट, हत्यारे गिरफ्तार

बाराबंकी। 
तहलका 24×7 
              जिले में शनिवार रात दलित महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे बेहद ही चौंकाने वाली वजह सामने आई है। दरअसल, आरोपी से तंग आकर महिला ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था, इससे नाराज शख्स ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम से मिले साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने बेलहरा नहर मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जिसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया।बताते चलें कि फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के लहसी गांव में 42 वर्षीय मीनाकुमारी अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों के साथ रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। वह घर से खेत जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो बच्चों ने चाचा राजू के साथ उसको ढूंढना शुरु किया। इसी दौरान पता चला कि गांव के रहने वाले मनोहर लाल के आलू के खेत में मीनाकुमारी का शव खून से लथपथ पड़ा है। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। राजू पुत्र प्यारेलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरु की।मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डेटा के आधार पर पुलिस ने गांव के सर्वेश वर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद को बेलहरा नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी महिला से फोन पर बातचीत करता था।
महिला ने आरोपी से रुपये भी उधार ले रखे थे।आरोपी के बार-बार फोन करने के कारण महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। वह गांव में भी आरोपी की बुराई करती थी। इस बात से आरोपी नाराज था। क्रोध में आकर उसने महिला की हत्या की योजना बनाई। जब महिला खेत में शौच के लिए गई, तो वहां पर पहले से ही मौजूद आरोपी सर्वेश ने मौका पाकर महिला की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This