31.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

नई दिल्ली : 26 अक्टूबर से उत्तर पूर्व मानसून का आगमन

नई दिल्ली : 26 अक्टूबर से उत्तर पूर्व मानसून का आगमन

# पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों पड़ेंगी बौछारें- IMD

नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
               भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापसी की बात के साथ ही उत्तर-पूर्व मानसून के आने की भी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनि ने शुक्रवार को बताया कि “नवीनतम अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्व, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाकी हिस्सों से 25 अक्तूबर को मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी। उत्तर पूर्व मानसून का आगमन 26 अक्टूबर से हो रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण शनिवार को दिल्ली में बादल छाया रहेगा वहीं जम्मू कश्मीर में बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब में भी बौछारें पड़ेंगी लेकिन उत्तराखंड और अन्य इलाकों में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में 25 अक्‍टूबर तक बारिश का दौर बना रहेगा। विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर बन रहा है जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है।

मौसम विभाग ने अपने एक बुलेटिन में पहले ही बता दिया कि 22-24 अक्टूबर के दौरान एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित करने की संभावना है। यह 23-24 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों पर भी सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज चमक और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37081930
Total Visitors
438
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This