12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

नदी किनारे बन रहे मंदिरों के नवीनीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण 

नदी किनारे बन रहे मंदिरों के नवीनीकरण का डीएम ने किया निरीक्षण 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
                 जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा  शाहीपुल के पास स्थित  प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली जी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर एवं शिव जी मंदिर का पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे नवीनीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उक्त कार्य में घाट एवं सीढ़ियों, साइड पीचिंग, छतरी, हाईमास्ट, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, डस्टबिन, सोलर हाईमास्ट लाइट के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई तृतीय से कार्य की लागत, कार्य प्रारंभ होने की तिथि की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि समयबद्ध और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वर्षा होने के पूर्व मजदूरों की संख्या में यथोचित वृद्धि करते हुए कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। नमामि गंगे मिशन के तहत कार्य के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा घरों एवं कारखानों का गंदा पानी नदी में गिराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि नाले की टैपिंग शीघ्र करा ले जिससे गंदा पानी गोमती नदी के जल को प्रदूषित न करे। अधिशासी अभियंता नगर पालिका जौनपुर को निर्देशित किया कि संबंधितों को चेतावनी देते हुए नदी में गंदे पानी को न गिराने का निर्देश दें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This