22.4 C
Delhi
Friday, November 7, 2025

जौनपुर : नहीं रहे संघ के प्रभावशाली प्रचारक हृदय नाथ जी

जौनपुर : नहीं रहे संघ के प्रभावशाली प्रचारक हृदय नाथ जी

# भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदयनाथ सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            सरपतहा थाना क्षेत्र के अमावां खुर्द गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदयनाथ सिंह का 92 वर्ष की आयु में सोमवार देर रात लखनऊ स्थित लोहिया हॉस्पिटल में निधन हो गया। मंगलवार सुबह जैसे ही क्षेत्र में उनके निधन की खबर आई शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना जताने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
श्री सिंह मूल रूप से जौनपुर के सुइथाकलां विकासखंड के अमावां खुर्द गांव के निवासी थे। कल रात दिल्ली से वापस लौटते समय वे लखनऊ में रुके थे, जहां रात में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और अस्पताल में उनका निधन हो गया। अपनी  शिक्षा पूरी करने के बाद वे प्रचारक के रूप में संघ से जुड़ गए और तत्कालीन फैजाबाद जिले की अकबरपुर तहसील से तहसील प्रचारक के रूप में कार्य शुरू कर जिला व विभाग प्रचारक तक पहुंचे। बाद में उन्हें भारतीय जनता पार्टी में भेजा गया। जहां उन्होंने संगठन मंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश के चारों प्रांतों में कार्य किया। इसके बाद बिहार, बंगाल, झारखंड आदि प्रदेशों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में कार्य करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सह. संगठन मंत्री पद तक पहुंचे। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय संघटक किसान मोर्चा के रूप में कार्यरत थे तथा दिल्ली में निवास करते थे। संघ के वरिष्ठतम एवं प्रभावशाली प्रचारकों में से एक रहे। 80 के दशक में अयोध्या के विभाग प्रचारक रहने के दौरान मंदिर आंदोलन की नींव तैयार करने वालों में भी ये शामिल थे।
श्री सिंह के परिवार में पुत्र अजित प्रताप सिंह, पुत्री कुसुम तथा उनकी पत्नी गुनराजी देवी हैं। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे दूसरे नंबर के भाई शोभनाथ सिंह का तीन वर्ष पहले स्वर्गवास हो चुका है। तीसरे नंबर के भाई रामनाथ सिंह का परिवार गांव में ही रहता है।इनका अन्तिम संस्कार इमिलिया घाट किया गया। मुखाग्नि इनके बड़े बेटे अजीत सिंह जी ने दिया।
इनके निधन की खबर सुनते ही राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव,  प्रान्त प्रचारक प्रमुख राम चन्द्र, सह. जिला प्रचारक सूरज, सुइथा खंड करवा राम सागर,  खंड बौद्धिक प्रमुख राकेश, हनुमान सिंह, पूर्व मंत्री हरिवंश सिंह, बीजेपी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग पहुंचकर शोक सम्वेदना व्यक्त किए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This