31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदवक, जौनपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को छह माह पूर्व भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को छह माह पहले दो युवक भगाकर लुधियाना ले गए और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे।
पुलिस सुरागकशी कर किशोरी को लुधियाना से बरामद कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित बजरंगनगर बाजार के पास से कहीं भागने के लिए खड़े है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अमरनाथ चौहान पुत्र खदेरू निवासी झलमल रमती थाना मनकापुर जिला गोंडा व मुकेश पुत्र त्रिलोकी निवासी चैनपुर थाना एकौना जिला श्रावस्ती को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042554
Total Visitors
575
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This