28.1 C
Delhi
Sunday, October 5, 2025

नारी सम्मान ही समाज का गौरव: क्षेत्राधिकारी

नारी सम्मान ही समाज का गौरव: क्षेत्राधिकारी

# मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर के अयोध्या मार्ग स्थित आरके इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कोतवाली पुलिस की ओर से जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. जेपी दुबे ने की।मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि नारी का सम्मान ही समाज का गौरव है।महिलाएं खुद जागरुक रहें और दूसरों को भी जागरुक करें।
उन्होंने बताया कि पुलिस किस तरह से महिलाओं की हर समय मदद करने के लिए तत्पर रहती है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. दुबे ने कहा कि मिशन शक्ति केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का आंदोलन है।नारी सुरक्षा और सम्मान हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में छात्राओं ने नगर और आसपास क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1098, 112 आदि की जानकारी दी। संचालन छात्रा प्रतिमा ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य जीव कृष्णन कुट्टी, उप प्राचार्या मंजूषा मधु, डॉ. सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ. विपिन यादव, डॉ. वसीम अहमद, मो. आतिफ, आशीष यादव, गीता राव, सोनम यादव, रचना पाल, प्रियंका पाल, लक्ष्मी यादव, उमा, संतोष यादव, संदीप विश्वकर्मा, सूरज चौहान, सानिया, राज बहादुर सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This