35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

नेपाल में भीषण बस दुर्घटना में 22 की मौत, 18 गम्भीर रूप से घायल

नेपाल में भीषण बस दुर्घटना में 22 की मौत, 18 गम्भीर रूप से घायल

नई दिल्ली/नेपाल।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
                  नेपाल के मुगु जिले में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। नेपालगंज से मुगु के जिला मुख्यालय गमगढ़ी की ओर आ रही बस पिना इयारी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्य जिला अधिकारी रोम बहादुर महत के अनुसार बचाव के लिए पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सुर्खेत जिले के पहाड़ी इलाके से एक यात्री बस मुगु की तरफ जा रही थी। अभी वह मुगु पहुंचने ही वाली थी कि एक मोड़ पर बस चालक ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी।
आसपास के ग्रामीणों की मदद से नेपाल प्रहरी के जवान खाई में बस तक पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर ही कई यात्री दम तोड़ चुके थे। 16 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नेपालगंज अस्पताल की ओर रवाना किया गया। रास्ते में चार अन्य घायल यात्रियों ने दम तोड़ दिया। वहीं, कर्णाली प्रदेश प्रहरी कार्यालय के मुताबिक, बस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096163
Total Visitors
544
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी कर रहीं जागरूक, दस्तक अभियान के दौरान घर-घर दे रही दस्तक

लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मी कर रहीं जागरूक, दस्तक अभियान के दौरान घर-घर दे रही दस्तक खेतासराय, जौनपुर।  अजीम...

More Articles Like This