32.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने किया महिला से सामुहिक दुष्कर्म 

नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने किया महिला से सामुहिक दुष्कर्म 

अलीगढ़।
तहलका 24×7 
            विशेष समुदाय के युवकों पर नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी युवक विशेष समुदाय के होने की वजह से मामला सुर्खियों में आ गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
हरकत में आई पुलिस ने आनन-फानन में महिला की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला थाना सासनी गेट इलाके का है। यहां की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि महिला बीते 7 महीने से नौकरी का झांसा देकर अल्पसंख्यक समुदाय के युवक रेप कर रहे थे।
महिला ने बताया कि आरोपी युवक से दोस्ती फेसबुक आईडी पर निहाल चौधरी नाम से हुई थी। वह अपने आप को हिंदू बताया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर युवक ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर इंटरव्यू के लिए  बुलाया।  इसके बाद महिला को नशीली दवा दे दी और महिला के साथ आरोपी और उसके साथियों ने गैंगरेप कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी युवक महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला को धमकी भी दी गई कि यदि उसने अपना मुंह खोला, तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देंगे।
मामले में उप अधीक्षक अभय पांडे ने बताया कि सासनी गेट थाना इलाके में एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ दो युवकों ने रेप किया है। पिछले 7 महीने से वह महिला को नौकरी का झांसा देकर उसका रेप कर रहे थे। यह बातें तहरीर में शिकायतकर्ता महिला द्वारा लिखी गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले में रेहान चौधरी और फुरकान नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This