पंचायत चुनाव की वोटर रिवीजन लिस्ट जारी, 6 फरवरी तक प्रकाशित होगा फाइनल ड्राफ्ट
लखनऊ।
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए वोटर रिवीजन लिस्ट जारी कर दी गई है। यह लिस्ट पंचायत चुनाव के संदर्भ में जारी किया गया है। अंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन किया गया है।बताया गया कि 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक अंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा। इसके तहत दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।31 दिसम्बर से 6 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा।

फिर 6 फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन हो सकता है। बीते दिनों ही यह जानकारी आई थी कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए बन रही मतदाता सूची में 40 लाख के करीब नाम बढ़े हैं। 6 फरवरी को फाइनल लिस्ट आने के बाद सिर्फ पिछड़ा आयोग के गठन का इंतजार बाकी रहेगा। यह आयोग ही सीटवार आरक्षण का फैसला करता है। सीटवार आरक्षण जारी होने और उससे संबंधित आपत्तियों पर अंतिम निर्णय के बाद चुनाव की तारीखें घोषित की जा सकतीं हैं।







