19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी, ड्राइवर व गार्ड हिरासत में

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कैश वैन से 70 लाख की चोरी, ड्राइवर व गार्ड हिरासत में

छपरा। 
तहलका 24×7
              नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट के पास एटीएम कैश वैन से 70 लाख रुपये की चोरी हो गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई जब पंजाब नेशनल बैंक से कैश लेकर एटीएम कैश वैन के कर्मचारियों ने रुपये वैन में रखा और आईसीआईसीआई बैंक में कैश लेने चले गए।
वैन में रखे कैश की रखवाली करने के लिए वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और 70 लख रुपए पार कर दिए। पुलिस ने कैश वैन के कस्टोडियन और गार्ड को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।पुलिस अलग-अलग एंगल से छानबीन कर रही है।
एटीएम कैश वैन के कस्टोडियन ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से 70 लख रुपए कैश लेकर वे लोग वैन में रख दिए और आईसीआईसीआई बैंक में 28 लाख रुपये लेने चले गए, उसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध बताया है। पुलिस अधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कैसे और किन परिस्थितियों में यह रकम गायब हुई है। मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। कैश वैन के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This