23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

पं. दीन दयाल जयन्ती की पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा ने किया श्रद्धा-सुमन अर्पित

पं. दीन दयाल जयन्ती की पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा ने किया श्रद्धा-सुमन अर्पित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 सितंबर को राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाएगी। इस अवसर पर एक ओर जहां संगठन द्वारा विविध आयोजन आयोजित किए जाएंगे तो दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जन्म जयंती मना रहे है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने जयंती की पूर्व संध्या पर शाहगंज, महराजगंज, धनियामऊ, सिंगरामऊ, बदलापुर, जौनपुर उत्तरी, दक्षिणी सभी मंडलो मे जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
न्होंने पंडित दीनदयाल जी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाजसेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी, उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। पं. दीन दयाल एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे, जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का सुख है यह पंडित दीन दयाल जी के विचार थे समतामूलक समाज की कल्पना करते हुए उन्होंने कहा था वितरण इस प्रकार होना चाहिए कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई ये पांच आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति की पूरी होनी ही चाहिए। उक्त अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता गिरि, संगीता जायसवाल, राजमति सरोज और महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37078633
Total Visitors
345
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This